बारसोई नपं के उपमुख्य पार्षद ने आवश्यक कार्यों से मंत्री को कराया अवगत

बारसोई नपं के उपमुख्य पार्षद ने आवश्यक कार्यों से मंत्री को कराया अवगत

बारसोई नगर पंचायत बारसोई के उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार से मिलकर नगर पंचायत के विकास के लिए आवश्यक कार्यों से अवगत कराया. उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह ने कहा कि गुरुवार को कटिहार में जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बैठक रखी गई थी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि आवश्यक सभी कार्य पूरे किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >