मनिहारी भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुड्ड यादव ने मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह को एक मांग पत्र दिया है. मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर स्टीमर फेरी सेवा चलाने की मांग की है. भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गुड्डु यादव ने कहा की स्टीमर फेरी सेवा बंद रहने से आम यात्रियों के साथ- साथ व्यवसायिक वर्ग को काफी परेशानी हो रही है. लोग नाव से यात्रा कर रहे है. नाव पर यात्रा सुरक्षित नहीं है. यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकारी स्तर पर स्टीमर फेरी सेवा का परिचालन करायी जाय. तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाय. भागलपुर विक्रमशीला पुल बंद रहने से बाहर के यात्री भी मनिहारी गंगा घाट पहुंच रहे है. सभी को नाव से यात्रा कर गंगा पार करना पड़ता है. मुख्यमंत्री, आयुक्त पूर्णिया व जिलाधिकारी को भी इस संबंध में मांग पत्र भेजा गया है.
मनिहारी एसडीएम को मांग पत्र देकर स्टीमर फेरी सेवा चलाने की मांग
मनिहारी एसडीएम को मांग पत्र देकर स्टीमर फेरी सेवा चलाने की मांग
