ग्राम सभा में लिये गये गांव के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय

चौलहर पंचायत के मुखिया जुल्फकार परवीन की मौजूदगी में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन में किया गया.

आजमनगर. चौलहर पंचायत के मुखिया जुल्फकार परवीन की मौजूदगी में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन पंचायत भवन में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. मुखिया ने सबसे पहले गांव में सड़क, नाली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही. ग्रामीणों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि जिन वार्डों में सड़कें जर्जर स्थिति में हैं. वहां शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जायेगा. इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियमित सफाई अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया. सभा में विशेष रूप से स्वच्छता पर जोर दिया गया. प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की सूची तैयार कर उन्हें प्राथमिकता देने की भी बात कही गयी है. मौके पर पंचायत रोजगार सेवक राहिल अहमद, स्वच्छता पर्यवेक्षक चंद्रशेखर ठाकुर, कई वार्ड सदस्य सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >