कुरसेला प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बुधवार को बाढ़ अनुश्रवण समिति का बैठक हुई. बरारी विधायक विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी पंचायतों व नगर पंचायत के प्रतिनिधि सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड प्रमुख ने भाग लिया. बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों पर दायित्व का निर्धारण कर आपदा से निबटने का निर्णय लिया गया. बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव, गोताखोर, आपात स्वास्थ्य सुविधा, पेयजल, पशुचारा, सामुदायिक किचन और उंचे स्थलों के चयन पर विस्तार से चर्चा किया गया. दियारा क्षेत्र में बाढ आपदा में राहत बचाव कार्य का उल्लेख बचाव राहत व्यवस्था पर निर्णय लिया गया. अध्यक्षता सीओ कुरसेला कुमारी अनुपम ने किया. बीडीओ कुरसेला कुमारी प्रियमवदा, कार्यपालक पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमर लाल, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन मुखिया, पंस सदस्य आदि ने भाग लिया.
बाढ़ अनुश्रवण समिति के आयोजित बैठक में राहत बचाव पर लिया निर्णय
बाढ़ अनुश्रवण समिति के आयोजित बैठक में राहत बचाव पर लिया निर्णय
