हैदराबाद से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की विजयवाड़ा स्टेशन पर मौत

हैदराबाद से घर लौट रहे प्रवासी मजदूर की विजयवाड़ा स्टेशन पर मौत

बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के वार्ड 10 का था निवासी, परिजनों में मचा कोहराम बलिया बेलौन बलिया बेलौन क्षेत्र के शेखपुरा पंचायत के वार्ड 10 निवासी प्रवासी मजदूर बैसाखू बोसाक 42 वर्ष की हैदराबाद से घर लौटने के दौरान आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मौत हो गयी. सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने कहा, बैसाखू बोसाक पहले से हैदराबाद में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बीते कुछ समय से वह बीमार चल रहा था. स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने के कारण वह घर लौट रहा था. यात्रा के दौरान विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर उसकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गयी और वहीं उसकी मौत हो गयी. मृतक के घर जैसे ही यह खबर पहुंची. परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी तेतली देवी अपने पति की असमय मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं. उनके चार बच्चे हैं. प्रियंका कुमारी 18 वर्ष, राधिका कुमारी 15 वर्ष, मोहन कुमार 12 वर्ष, हरि कुमार 10 वर्ष, पिता की मौत से बच्चों के सिर से सहारा छिन गया है. परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी. ऐसे में इस घटना ने उन्हें गहरे संकट में डाल दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद शेखपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया. कई ग्रामीण भी मौजूद रहे. बैसाखू बोसाक मेहनती मजदूर था और परिवार के लिए बाहर रहकर काम करता था. उसकी मौत से पूरे गांव को गहरा आघात पहुंचा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को सरकारी सहायता, आपदा राहत और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है. ताकि पत्नी और बच्चों के भविष्य को कुछ सहारा मिल सके. परिजन शव को गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >