मलहरिया पंचायत के मुखिया पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

मलहरिया पंचायत के मुखिया पर जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

समेली पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के मुखिया पर जानलेवा हमले की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मलहरिया पंचायत के मुखिया राजकुमार भारती पर पंचायत के ही वार्ड संख्या तीन के वार्ड सदस्य बबलू मंडल सहित अन्य लोगों पर कुल्हाड़ी, चाकू व अन्य हथियारों से हमला कर दिया. हमले के दौरान मुखिया की बाइक को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना के बाद पंचायत में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों व मुखिया के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपित वार्ड सदस्य बबलू मंडल का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. सूचना मिलते ही पोठिया थाना पुलिस, जवान तथा 112 डायल टीम मौके पर पहुंची. स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड सदस्य बबलू मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. समेली प्रखंड के कई जनप्रतिनिधियों ने कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पोठिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पोठिया थाना में मुखिया राजकुमार भारती ने आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >