मिरचाईबाड़ी को सभी जगहों की ध्वस्त पोल व ट्रांसफार्मर किये गये मरम्मत

मिरचाईबाड़ी को सभी जगहों की ध्वस्त पोल व ट्रांसफार्मर किये गये मरम्मत

– देर रात मिरचाईबाड़ी में पोल व ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य युद्धस्तर पर पन्द्रह लाख से अधिक विभाग को हुआ नुकसान – 50 पोल व 10 रेल पोल के धाराशायी होने से जिले में मंडराया था संकट कटिहार शनिवार की रात आयी आंधी बारिश से शहर में अंधेरा छा गया था. इस आंधी बारिश में बिजली विभाग काे करीब पन्द्रह लाख से अधिक का नुकसान उठानी पड़ी. तीसरे दिन सोमवार को मिरचाईबाड़ी इलाका को छोड़ गांव से लेकर शहर तक बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने में विभागीय पदाधिकारी सफल रहे. मिरचाईबाड़ी चौक के समीप गिरे पोल व ट्रांसफार्मर को लगाने का कार्य युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में पन्द्रह पोल, दस रेल पोल धाराशायी होने से शहर से लेकर गांव तक अंधकारमय हो गया था. सहायक अभियंता आशुतोष कुमार ने बताया कि शनिवार की रात आयी आंधी बारिश में विभाग को अधिक नुकसान हुआ है. इस दौरान पचास पोल टूट कर गिर गये. दस रेल पोल व दो ट्रांसफार्मर जल गये. जिसका नतीजा रहा कि शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था ठप हो गयी. लेकिन तीन दिनों में करीब डेढ़ सौ से अधिक श्रमिकों व विभाग के सभी मानव बल को लगाकर बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करा लिया गया. सोमवार की देर शाम तक सभी जगहों पर बिजली बहाल कर दी गयी. सिरसा के आगे देर शाम तक खड़ा किया गया पोल विभागीय मानव बल व अन्य लोगों के द्वारा सिरसा से आगे गिरे पाेल व तार की मरम्मत करा दी गयी. दूसरी ओर रासो टोला व हरिजन टोला मोहल्ले में बिजली देर रात तक बिजली गुल रही. यहां बिजली तार कटवाने को लेकर ग्रामीण आक्रोश हो गये. ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति के दरवाजे पर दो पोल है. एक तार उनके बाड़ी में दूसरा उनलोगों की बस्ती में जाती है. लेकिन पोल पर पेड़ गिर जाने की वजह से उनलोगों के घरों की बिजली गुल है. उनलोगों का कहना था कि बाड़ी वाले तार को काट दिया जाता उनके घरों की बिजली चालू कराया जा सकता था. लेकिन इस तरह नहीं करने पर ग्रामीण आक्रोश हो गये. मारपीट तक की नौबत आ गयी. सरपंच, उपसरपंच की पहल पर जेई को इसकी सूचना दी गयी. लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया. नतीजा रहा कि सोमवार की रात भी इन दोनों मोहल्लों में बिजली नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >