दूसरे जुम्मे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

दूसरे जुम्मे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

कटिहार पवित्र रमजान माह के दूसरे जुम्मे पर शुक्रवार को शहर समेत आसपास के क्षेत्रों की सभी मस्जिदों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रोजेदारों ने अपने-अपने नजदीकी मस्जिदों में पहुंचकर जुम्मे की नमाज अदा की. मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी. नमाज को लेकर मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए थे. जगह मिली. नमाजी खड़े होकर इबादत में मशगूल दिखे. कई स्थानों पर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों पर ही नमाज अदा की. रमजान को इस्लाम धर्म में बेहद पाक व बरकत वाला महीना माना जाता है. मुस्लिम समुदाय इस माह का बेसब्री से इंतजार करता है. पूरे श्रद्धा भाव से रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करता है. नमाज के बाद मस्जिद के इमाम ने रोजे की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि रमजान रहमत, मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना है. उन्होंने बताया कि इस्लाम की बुनियाद पांच चीजों पर कायम है. कलमा, नमाज, रोजा, जकात और हज यह सभी बातें मर्द और औरत दोनों पर बराबर रूप से लागू होती हैं. रोजे का सवाब हासिल करना दोनों का समान हक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >