बलिया बेलौन निस्ता में प्रसिद्ध बुजुर्ग हज़रत सैयद शाह गुलाम रसूल बख्श रहमतुल्ला का दो दिवसीय उर्स का आयोजन शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार की रात में महफीले शमां कव्वाली का आयोजन के साथ समाप्त हो गया. उर्स कमेटी के अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने बताया कुरआन ख्वानी, कुल शरीफ, चादरपोशी के बाद फातेहा खानी का आयोजन किया गया. रात्री में प्रसिद्ध कव्वाल सलाहउद्दीन चिशती बक्सर व गुलाब साबरी गया के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन हुआ. पीर साहब के मानने वाले हजारों अकीदतमंद हाजरी देकर खैर व बरकत के लिए दुआ की. अकीदतमंदों ने बताया की यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उसकी दुआ कबूल होती है. हबीबुर रहमान, इमाम जाफर, जमील, नवेली, अब्दुल रऊफ, हसम, मंजूर, हनीफ, सज्जाद आदि सहित ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा.
निस्ता में दो दिवसीय उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़

निस्ता में दो दिवसीय उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़
Copied link
निस्ता में दो दिवसीय उर्स में अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़