वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर भक्तों की उमड़ रही भीड़

वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में नवरात्र पर भक्तों की उमड़ रही भीड़

कुरसेला नवरात्र को लेकर मंदिरों में पाठ, पूजा, आरती भजन के कार्यक्रमों से आसपास का वातावरण भक्ति मय बना हुआ है. अयोध्यागंज बाजार के वैष्णोदेवी दुर्गा मंदिर में नवरात्र के प्रथम पूजा से सप्तशती दुर्गा पाठ भजन, आरती भक्ति भावना पर अधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक देवी भगवती के दर्शन के लिए श्रद्धालु महिला, पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है. इसी तरह कटरिया सिमड़गाछ के चैती दुर्गा मंदिर में आस्था भक्ति भाव से नवरात्र पूजा की जा रही है. श्रद्धालु के जय माता दी के जयकारा से आसपास का वातावरण भक्ति मय बना हुआ है. नया चौक कुरसेला स्थित सार्वजनिक महावीर मंदिर में नवरात्र पूजा को लेकर रामचरित्र मानस का नौ दिवसीय रामायण पाठ, भजन आरती का आयोजन किया जा रहा है. सुबह शाम पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है. पंडित वकील झा के वेद मंत्रों पाठ पूजा के गुंज से मंदिर आस्था के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलाब चंद जायसवाल ने बताया कि नवरात्र के नवमी तिथि को हवन, शोभा यात्रा के साथ पूजा अनुष्ठान का समापन होगा. उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय पूजा में स्थानीय स्तर पर श्रद्धालु सहयोग देकर सहभागी निभा रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सचिव डब्लू साह, सदस्य पप्पू जायसवाल उर्फ प्रमोद कुमार, दिलीप गुप्ता, चंदन जायसवाल, संजीव जायसवाल, आतिश जायसवाल, शिवम जायसवाल आदि योगदान निभा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >