Cyber Fraud: किशनगंज से गिरफ्तार हुआ करोड़ों की साइबर ठगी करने वाला अपराधी, साइबर ठग चंदन कुमार गिरफ्तार

Cyber Fraud: एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक वसीम फिरोज के नेतृत्व में गति टीम में शामिल पुलिस अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक बबली कुमारी, सिपाही चंचल कुमार, संतोष कुमार ने वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर किशनगंज में छापेमारी की. इस दौरान कांड के प्राथमिकी अभियुक्त चंदन कुमार पिता जयप्रकाश गुप्ता मोगलिया पुरनदाहा थाना धमदाहा जिला पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार कर लिया.

Cyber Fraud: देश के अलग-अलग राज्यों में करोड़ों की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को किशनगंज से गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सह साइबर थानाध्यक्ष वसीम जाफर ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि साइबर थाना में गेड़ाबाड़ी निवासी मंजू देवी ने अपने साथ 2349700 रुपए ठगी करने की शिकायत की थी. यह ठगी उसके खाते से की गई थी. जिसे लेकर साइबर थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. कांड सं 22/25 धारा-319 (2)/318(4)/61(2) /3(5)/बीएनएस 2023 एवं 66सी/66 डीआईटी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी.

क्या बोले DSP

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) ने बताया कि जिस बैंक खाते से 23 लाख की ठगी हुई थी. उस खाता से पांच लाख रुपया चंदन के खाते में आया है. गिरफ्तार अभियुक्त अपने छह खाता से ठगी का रुपया अन्य खातों में भी लेन देन करता है. साथ ही अपने सहयोगी के साथ मिलकर अन्य कई खातों से साइबर ठगी करता है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर साइबर थाना पुलिस की छापेमारी जारी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अलग-अलग राज्यों में आठ मामले दर्ज

पुलिस उपाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी के आठ शिकायत दर्ज है. अभियुक्त के द्वारा दो माह के अंदर करीब 30 लाख की ठगी की गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में पूर्व के दिनों में बरहरा कोठी में छापेमारी कर एक अभियुक्त बिनोद कुमार को साइबर थाना पुलिस गिरफ्तार किया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर साइबर थाना पुलिस की छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >