हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत के गजिया नहर समीप खेल मैदान में गजिया क्रिकेट क्लब की अगुवाई में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. 8 टीमों ने हिस्सा लिया है. कहा, खेल से हमारा शारीरिक व मानसिक विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. खेल आयोजकों ने कहा कि उद्घाटन मैच भासना वर्सेस रानीपतरा के बीच हुआ है. रानीपतरा की टीम ने टॉस जीत कर बैटिंग करने का निर्णय लिया. वैसना की टीमों ने 08 ओवर खेलकर 10 विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानीपतरा की टीम ने 06 ओवर खेल कर तीन विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाकर मैच जीत लिया. युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. इस अवसर पर खेल आयोजक के रुप में सुमन, बंटी, रंधीर, अमीत यादव सहित सैकड़ों खेल प्रेमी व ग्रामीण आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
