आबादपुर में लगा सहयोग शिविर, समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

आबादपुर में लगा सहयोग शिविर, समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान

विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ, जरूरतमंदों के बीच राशन कार्ड, मनरेगा कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्रों का वितरण

बारसोई. आबादपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनरेगा भवन आबादपुर में मंगलवार को प्रशासन द्वारा सहयोग शिविर का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया. शिविर में आमलोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कई लाभुकों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया. सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखी. समस्याओं का मौके पर निष्पादन करने का प्रयास किया गया. शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, राजस्व एवं कल्याण विभाग से संबंधित मामलों का समाधान किया गया. कई जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी की गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी उपस्थित रहे. बारसोई के अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. सहयोग शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. ताकि लोगों को त्वरित राहत मिल सके. मौके पर एसडीपीओ अजय कुमार, बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ श्याम सुंदर साह, सीडीपीओ बबीता कुमारी, बीईओ मुमताज अहमद, बुनियाद केंद्र के डॉक्टर देवराज, अजय यादव सहित कई विभागीय पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं व संबंधित कर्मियों को शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >