कांग्रेस ने रहटा गांव में लगाया चिकित्सा शिविर

कांग्रेस ने रहटा गांव में लगाया चिकित्सा शिविर

फलका पूर्व विधायक पूनम पासवान की ओर से फलका प्रखंड के पीरमोकाम पंचायत के रहटा दुर्गा मंदिर परिसर में मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया. जनरल फिजीशियन डाॅ दीपक भारती, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ अंकुश आनंद, हड्डी जोड़ और नस रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक कुमार ने रोगियों की जांच की. दवा भी मरीजों को दी. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिद आलम ने कहा शिविर से लोगों को काफी सहूलियत होती है. शिविर के माध्यम से शहर के बड़े-बड़े चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में आकर अपनी सेवा देते हैं. बबलू महलदार, लवलेश यादव, दीपक यादव, साजन कुमार, हरिवंश झा, फारूक आजम ने हर्ष जताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >