कटिहार. कटिहार नगर कांग्रेस कमेटी ”अ” के अध्यक्ष पुतुल सिंह व नगर अध्यक्ष ”ब” के अध्यक्ष रिंकू मिश्रा की ओर से गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी. सर्वप्रथम स्थानीय सदर अस्पताल में कांग्रेस नेताओं ने मरीजों के बीच फल एवं ब्रेड का वितरण किया. उसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया. इस मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने स्व गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने. भारत एक प्राचीन देश है. लेकिन एक युवा राष्ट्र है. भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के सभी देशों में से प्रथम रैंक मे लाना व मानव की सेवा करना ही उनकी हमेशा से सोच रही.
राजीव को सूचना व तकनीक क्रांति का जनक माना
कांग्रेस नेताओं ने स्व गांधी की कीर्तियो की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने आधुनिकीकरण और टेक्नोलॉजी में भारत में कम्प्यूटर और टेलीकॉम क्रांति की नींव रखी. उनको भारत में सूचना प्रद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति का जनक माना जाता है. सन 1986 में उन्होंने नई शिक्षा नीति लाए एवं नवोदय विद्यालय की शुरुआत भी उन्हीं के द्वारा की गयी. पंचायती राज भी उन्हीं की देन है. उनकी विदेश नीति काफ़ी सुलझी हुई थी. देश ने उन्हें हमेशा नई सोच का नेता माना. उनकी छवि बेहद लोकप्रिय रही. लोगों से सीधे तौर पर मिलने जुलने पर यकीन रखते थे. उनके जीवन का अंतिम शब्द यही था कि भारत को 21वी सदी में ले जाना है. इस मौके पर मुख्य रूप से कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी अर्बन अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला, फिरोज अहमद कुरैशी, डॉ बिपिन सिंह, अल्तमश दीवान, मीनाक्षी श्वेता, मेजर जमाल, राज आनंद सिंह, पप्पू कश्यप, धनंजय ठाकुर, अमर तिवारी, बेचैन पाण्डेय, फिरोज मुतुन, साबिर, जटा शंकर झा, योगेंद्र यादव, मिथिलेश सिंह, संतोष चौबे, मसूद रज़ा खान, मोहर्रम खान आदि नेताओं ने स्व राजीव गांधी जी को नमन किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.