शराब जब्ती को लेकर नियमित रूप से करें छापेमारी: डीएम

शराब जब्ती को लेकर नियमित रूप से करें छापेमारी: डीएम

– बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी का निर्देश कटिहार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने शनिवार को मद्य निषेध विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कोई निर्देश दिये. डीएम ने विभाग की ओर से अभियुक्तों हो रही गिरफ्तारी व जब्ती प्रदर्श पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में लगातार गश्ती की जाने की जरूरत है. साथ ही अधिक से अधिक छापेमारी हो तथा शराब जब्ती बढ़ाने की जरूरत है. जिससे पूर्ण शराबबंदी कानून प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके. डीएम ने कहा कि कटिहार जिला विभिन्न राज्यों एवं जिलों से जुड़ा हुआ है. ऐसे में सीमावर्ती इलाके में खासकर निगरानी रखने की जरूरत है. डीएम ने अब तक जब्त वाहनों के अधिहरण एवं नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुख्यालय, जीविका के डीपीएम व अधीक्षक मद्य निषेध शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >