बीझारा पंचायत की पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

बीझारा पंचायत की पूर्व मुखिया के निधन पर शोक

बलिया बेलौन बीझारा पंचायत के पूर्व मुखिया मरयम का बुधवार की शाम निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजन आजाद आलम ने बताया की करीब एक सौ वर्ष की लंबी आयु पायी. वह हमेशा समाजसेवा, गरीबों की मदद करती थी. यही कारण है कि वर्ष 2016 से 2021 तक मुखिया रही. उनके कार्यकाल को लोग आज भी याद करते हैं. उनकी आखिरी रसुमात गांव के कब्रिस्तान में गुरुवार को जनाजे के बाद सुपुर्द ए खाक किया गया. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी. सबिहा खातुन, इनायत राही, शिकारपुर मुखिया आयेशा खातुन, सहरयार आलम, जिला परिषद मुनतसीर अहमद, मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम, रागिब शजर, तैयबपुर मुखिया मारूफ अहसन, शेखपुरा मुखिया पति अरब आलम, रिजवानपुर मुखिया तहमीद सद्दाम, भौनगर मुखिया सत्यनारायण यादव, शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद, निस्ता मुखिया अख्तर आलम, बेनी लालपुर मुखिया नाहिद आलम, उनासो पचगाछी मुखिया हाजी एजाजुल हक आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >