शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 25 जून से पहले करें पूर्ण

पर्यटन विभाग 14 करोड़, 25 लाख, 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का करा रहा सौंदर्यीकरण

गोरखनाथ धाम का विभागीय अभियंता ने किया निरीक्षण

बलिया बेलौन. बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से हो रहा है. बिहार सरकार पर्यटन विभाग 14 करोड़, 25 लाख, 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण करा रहा है. मंगलवार को पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार, कनीय अभियंता मनोज कुमार बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर पहुंचे व निर्माण कार्य का निरीक्षण कर संवेदक को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की सलाह दी. विशेष कर मंदिर परिसर स्थित शिव गंगा तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 25 जून से पहले पूर्ण करने की बात कही, ताकि श्रावण पूर्णिमा में श्रद्धालुओं को सुविधा मिले. कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया की बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने के लिए बिहार सरकार द्वारा विकास कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर में निर्माण कार्य का निरीक्षण विभाग के अभियंता की टीम द्वारा किया गया. विशेष रूप से मंदिर परिसर में स्थित शिव गंगा तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य श्रावण पूर्णिमा से पहले पूर्ण करने की बात कही गयी, ताकि कांवरियों को असुविधा नहीं हो. इस अवसर पर मंदिर कमेटी से सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >