बरारी काढागोला स्टेशन के पूर्वी छोर पर आमलोगों के लिए बीस वर्ष पूर्व बनी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को रेलवे ने सदा के लिए बंद कर दिया है. लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सड़क रेलवे में बनी है. पचास वर्षों से अधिक समय से बसे ग्रामीण का एक मात्र सड़क है. ग्रामीण कहते हैं यह सड़क बंद हो जाने से आपजनों का जीना मुहाल हो जायेगा. घर से लोग नहीं निकल पायेंगे. ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क रेलवे में बनी है. आपजनों का एकमात्र निकास है. इसे रेलवे बाधित नहीं कर सकती है. आखिर हम गरीब मजदूर कहां जायेंगे. इस सड़क को बंद नहीं करने एवं गांधी भवन तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रेल मंत्रालय, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पार्षद सहित सभी राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधि को पत्राचार कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान की अपील की गई है.
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को बंद करने की शिकायत पीएम को भेजी
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क को बंद करने की शिकायत पीएम को भेजी
