युवक के लापता होने पर थाने में शिकायत दर्ज कराया

बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के जलकर बालूगंज निवासी छोटन कुमार सिंह 28 वर्ष, पिता स्व विमलचंद्र सिंह विगत 26 अप्रैल से लापता है.

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के जलकर बालूगंज निवासी छोटन कुमार सिंह 28 वर्ष, पिता स्व विमलचंद्र सिंह विगत 26 अप्रैल से लापता है. गूंगा होने के कारण वह बोल नहीं सकता है. परिजनों ने बताया की शादी समारोह में वह मंझोक गांव गया था. इसके बाद से वह लापता है. काफ़ी खोजबीन करने के बाद कुछ पता नहीं लगने पर बलिया बेलौन थाना में गुमशुदगी के मामले में सनहा दर्ज किया गया है. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन ने परिजन से मिल कर हर संभव सहयोग करने की बात कही. उन्होंने बताया की युवक विक्षिप्त है. बलिया बेलौन पुलिस ने बताया कि युवक की बरामदगी के लिए प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >