हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या 12 बैरगाछी से लकड़ियापार, सोसा जैसे कई गांवों के लोग आज भी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. एक और जहां सरकार विकास का ढिंढोरा पीट रही है. सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. बैरगाछी से कमला नदी की उपधारा होते हुए लकरियापार व सोसा गांव के लोगों को आने जाने के लिए कच्ची सड़क बनी हुई है. जिसमें सड़क की सुदृढ़ीकरण को लेकर मनरेगा योजना से मिट्टी भराई कार्य भी चलता रहता है. बावजूद आजादी के दसकों बीत जाने के बाद भी ना ही पुल बना और ना ही पक्की सड़क का निर्माण कराया गया. हल्की बारिश में सड़क नदी का रुप ले लेता है. लोगों को ठेहुना भर पानी पार कर आना जाना करना पड़ता है. बरसात के समय ज्यादा पानी हो जाने से लोगों को चंदा इकट्ठा कर चचरी पुल बनाकर इस पार से उस पार करना पड़ता है, जो इस क्षेत्र में हुए विकास को आइना दिखाने का काम करता है. गांव में जब कोई बीमार पड़ता है, तो उसे खटिया पर लिटाकर चार कंधों के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है. मौके पर वार्ड सदस्य मेहदी, शेख नईम, मुबारक, कादिर, रौशनी खातून, रकीब, कासीम, आसिम, जुली खातून, फारुख सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ सरकार लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर सड़क मरम्मतिकरण व सौंदर्यीकरण करवा रही है, लेकिन हमारे गांव में आजादी के दसकों बीत जाने के बाद भी एक पुल व सड़क का निर्माण नहीं हो पाई. हम ग्रामीण जिल्लत भरी जिंदगी जीने को मजबूर है. सड़क के अभाव में शाम होते घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है. जान हथेली पर रखकर इस पगडंडी वाले जर्जर सड़कों से आगमन करते हैं. इसके बावजूद विभाग मौन धारण किए हुए हैं. कई बार स्थानीय विधायक, मुखिया सहित विभागीय कर्मियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है. बावजूद इस पर कोई पहल नहीं हुआ. ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जल्द पुल व सड़क निर्माण की मांग की है. ताकि आवागमन में सुविधा मिल सके. लोग आसानी से अपने घरों तक पहुंच सके.
बैरगाछी से लकरियापार सोसा सड़क पर पानी आने से आवगामन प्रभावित

बैरगाछी से लकरियापार सोसा सड़क पर पानी आने से आवगामन प्रभावित
Copied link
बैरगाछी से लकरियापार सोसा सड़क पर पानी आने से आवगामन प्रभावित