मनसाही के दो विद्यालयों में घटिया मध्याह्न भोजन पर भड़के अधिकारी, विद्यालय में ही भोजन बनाने के निर्देश

मनसाही के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरेठा और आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा में मिड-डे मील की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई. अधिकारियों ने बच्चों को हल्दी मिला चावल और सड़े आलू का चोखा परोसने पर नाराजगी जताते हुए, अब स्कूल में ही खाना बनाने का निर्देश दिया है.

Katihar Mid-Day Meal: मनसाही (कटिहार). मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरेठा और आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा का शनिवार को अंचलाधिकारी मो. इस्माइल एवं पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा मध्याह्न भोजन गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया.

निरीक्षण में सामने आई भोजन की खराब गुणवत्ता

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि बच्चों को खिचड़ी के नाम पर हल्दी मिला चावल और सड़े-गले आलू का चोखा परोसा जा रहा था. भोजन की गुणवत्ता देखकर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और मौके पर ही संबंधित लोगों से जवाब-तलब किया.

ग्रामीणों ने भी जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने भी भोजन की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई. उन्होंने मुखिया अवधेश प्रसाद यादव से शिकायत करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार का भोजन परोसना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है.

विद्यालय में ही भोजन बनाने का निर्देश

अंचलाधिकारी मो. इस्माइल और मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक से बातचीत कर निर्देश दिया कि आगे से विद्यालय परिसर में ही रसोइयों के माध्यम से बच्चों के लिए भोजन तैयार कराया जाए, ताकि गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके.

'बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं'

Katihar Mid-Day Meal: अंचलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उन्होंने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >