कटिहार जिला के मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत सहित अन्य पंचायत में राजस्व महाविहान को लेकर दूसरी बार मनसाही प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा, फुलहारा भेरमाड़ा सहित अन्य पंचायत में गुरुवार को शिविर का आयोजन किया गया.शिविर में सैकड़ो लोगों के द्वारा आवेदन देते हुए जमाबंदी सुधार खेसरा सुधार परिमार्जन सहित कई आवेदन दिए इस दौरान कुरेठा में लगे शिविर में राजस्व कर्मचारी महबूब आलम, राजस्व पटवारी ( मुन्सी) गणेश चौधरी, रमेश पासवान ,सीएससी प्रभारी छोटू कुमार सहित अन्य कर्मियों ने कार्य को निपटारा में लग रहे इसी क्रम में मनसाही सीसी मोहम्मद इस्माइल ने कुरेठा पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान विभिन्न तरह के दिशा निर्देश दिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
