बारसोई नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान की हुई शुरुआत

बारसोई नगर पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान की हुई शुरुआत

बारसोई नगर पंचायत बारसोई में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत ईओ रजनीश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी अरुनीमा पूर्वे, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, उपमुख्य पार्षद प्रमोद कुमार साह, सभी वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से श्रमदान कर व झाड़ू लगाकर किया. मौके पर नगर वासियों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अपनाने की अपील की. लोगों से उक्त अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही. कहा कि स्वच्छता को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने में अपना योगदान दें. वार्ड पार्षदफैजान, धर्मेंद्र सिंह, दीपक चंद्र दास, मेघनाथ मंडल, रोहित भगत प्रतिनिधि सलमान, दुलाल चंद्र साहा, असगर आजम, अरमान, तिलक साहा, अतीक, राजेश पासवान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >