स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया गया शुभारंभ

स्वच्छता ही सेवा अभियान का किया गया शुभारंभ

-लोगों को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक -सड़क पर मेयर विधायक एमएलसी व डीएम ने की सड़क सफाई विभिन्न वार्ड के पार्षदों ने भी लिया भाग कटिहार 17सितम्बर विश्वकमापूजा के दिन महापौर उषा देवी अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया. कार्यक्रम की शुरूआत विधायक तारकिशोर प्रसाद, एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल, जिप अध्यक्ष रश्मि सिंह, डीएम मनेश कुमार मीणा, मेयर उषा देवी अग्रवाल, उपमेयर मंजूर खान,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, डीडीसी, नगर आयुक्त संतोष कुमार ने दीप जलाकर की. लोगों को स्वच्छ्ता के प्रति जागरुक किया. मेयर, उपमेयर, विधायक, एमएलसी, डीएम, डीडीसी, नगर आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा श्रमदान किया. सफाई मित्रों और एसएचजी की महिलाओं द्वारा पद यात्रा का आयोजन किया गया.आमलोगों को श्रमदान करने हेतु प्रेरित किया गया. नेकी की दीवार के लिए लोगों से अपील की गयी की वे अपने घरों से पुराने कपड़े, जूते निगम प्रशासन को दें. लोगो से अपील की गयी कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करे.साथ ही लोगों को बताया गया कि वे अपील करें कि लोग अपने घरो के कचरे को यत्र तत्र ना फेंक कूड़ेदान या फिर कचरे वाले वाहन को दें. कई वार्ड के पार्षदों ने भी भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >