– डीएओ ने दो दिन के अंदर मांगा जवाब प्रतिनिधि, कटिहार प्राणपुर के सहायक तकनीकी प्रबंधक दुर्गाशंकर मिश्रा को अनावश्यक पत्र जारी करना महंगा पड़ गया. डीएओ सह परियोजना निदेशक आत्मा मिथिलेश कुमार ने अनुशासनहीतना के आलोक में उनसे 13 फरवरी को पत्र जारी करते हुए स्पष्टीकरण किया है. पत्र में कहा, जिला कंट्रोल रूम में दूरभाष सुधार करने के लिए पत्र दिया गया था.जिला कंट्रोल रूम कार्यालय के अंतर्गत नहीं है. इन्होंने दूरभाष सुधार कराने के लिए जिला कृषि कार्यालय में अनावश्यक रूप से पत्राचार किया गया. इससे यह स्पष्ट होता है कि इनके द्वारा विभागीय कार्यों में अभिरूचि नहीं लिया जाता है. यह अनुशासनहीनता का द्योतक है. इसलिए इन्हें निर्देश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के चौबीस घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करें. स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में इनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
