प्रपत्र एक प्रारूप प्रकाशन बाद दावा आपत्ति 18 मई तक

प्रपत्र एक प्रारूप प्रकाशन बाद दावा आपत्ति 18 मई तक

बरारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ धीरेन्द्र कुमार धीरज ने बताया कि संयुक्त निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में 21 पंचायतों के आम निर्वाचन 2026 गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में वर्ष 2011 की जनसंख्या को दर्शांते हुए प्रपत्र-1 का प्रकाशन 4 मई को किया गया. प्रपत्र- 1 प्रकाशन उपरांत दावा आपत्ति दाखिल किये जाने की अवधि 18 मई तक ली जायेगी. आपत्तियों का निष्पादन 22 मई तक कर लिया जायेगा. अपील वादों का निष्पादन 11 मई से 29 मई तक की जायेगी. प्रपत्र -1 के आकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन 9 जून की जायेगी. प्रखंड क्षेत्र के 21 पंचायतों के आम निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. विशेष जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >