बच्चों को धार्मिक ज्ञान के साथ आधुनिक ज्ञान भी जरूरी, मौलाना

बच्चों को धार्मिक ज्ञान के साथ आधुनिक ज्ञान भी जरूरी, मौलाना

अमदाबाद नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या दो में बुधवार देर रात 11वां एक रोजा अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया गया. जलसे में मदरसे के दो बच्चों की दस्तार बंदी की गयी. जलसे में बिहार- बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के कई मौलाना शामिल हुए थे. जलसे में मौलाना सदरे आलम कासमी ने अपने तकरीर में कहा कि अपने बच्चों को तालीम देना जरूरी है. समाज का उत्थान होता है. माता-पिता का सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है. दहेज न लेने को लेकर जलसा सुनने वाले लोगों को नसीहत दिया. उत्तर प्रदेश से आए मुफ्ती सलमान ने कहा कि बच्चों को धार्मिक ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक ज्ञान भी अत्यंत जरूरी है. अपने ईमान को दुरुस्त रखना सबसे बड़ा धर्म है. अल्लाह के नबी के बताए हुए राह पर चलना व अल्लाह के हुकमो का पालन करना चाहिए. देश में अमन व शांति कायम रहे इसको लेकर दुआ भी की गयी. मुख्य पार्षद बबलू मंडल, वार्ड पार्षद अब्दुल कयूम, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शेख मोसिम व अब्दुल मन्नान, मंसुर आलम अतीक आलम, शेख वसीम सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >