कटिहार डंडखोरा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुरुवार को ई-रिक्शा की टक्कर में नौ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे उसके परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने बालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया है.घायल बालक सुनील दास ने बताया कि उनका बेटा घर के पास सड़क किनारे खेल रहा था. तेज गति से आ रही ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दिया. दुर्घटना में उसके पुत्र के सर पर काफी गंभीर चोट लगी. घटना पश्चात परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए उच्च स्वास्थ्य सेंटर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
