यात्री बस की ठोकर से बालक घायल, बस जब्त

यात्री बस की ठोकर से बालक घायल, बस जब्त

कुरसेला एसएच -77 के डुमरिया चौक के पास यात्री बस की ठोकर से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए नबाबगंज चौक के निजी चिकित्सक के यहां लाया गया. उपचार बाद घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है. दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने यात्री बस का पीछा करते हुए कुरसेला चौक पहुंचे. उसी वक्त थाना पुलिस के अधिकारी व पुलिस बल वहां पहुंच गये. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाना लाया. दुर्घटना में घायल बालक राजबीर कुमार (8) पिता कैलाश पासवान थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का निवासी बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >