मुख्य पार्षद ने किया नल जल योजना का निरीक्षण

पीएचडी विभाग के जेई राहुल यादव व नगर पंचायत मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने नल योजना का निरीक्षण किया.

कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत में भीषण गर्मी को लेकर पीएचडी विभाग के जेई राहुल यादव व नगर पंचायत मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने संपूर्ण नगर पंचायत में नल जल योजना से आमजनों को पानी मिल रहा है. उनके घर जाकर यह सुनिश्चित किया कि पर्याप्त मात्रा में पानी उनके घर पर पहुंच रहा है या नहीं. नगर पंचायत के जितने भी नल जल से ग्रामीणों को पानी मिल रहा है. सभी प्लांट से लेकर जहां तक पाइप कटी फटी हुई है. सभी को दुरुस्त करने के लिए बात हुई है. आमलोगों के द्वारा कई दिनों से पानी नहीं मिलने की शिकायत पर निरीक्षण के क्रम में पीएचडी विभाग के जेई राहुल यादव के साथ शीघ्र ही लोगों की शिकायत दूर करने के लिए निरीक्षण करते हुए आश्वासन दिए की जल्द ही कटी फटी पाइपों की मरम्मति करा दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >