मनसाही प्रखंड क्षेत्र के सभी सातों पंचायत के 26 राजस्व ग्रामों में 155 एचबी हाउस लिस्टिंग ब्लॉक की प्रशिक्षण 16 मई से मनसाही प्रखंड मुख्यालय के सभागार व मंडप भवन में आयोजित की जायेगी. 2 मई से 31 मई तक मकान की जनगणना किया जायेगा. प्रगणक मनसाही के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा कराया जायेगा. जनगणना में लोगों से 34 तरह के सवाल किये जायेंगे. 16 प्रगणक प्रखंड मुख्यालय में रिजर्व रहेंगे. 25 प्रगणक को कार्य के लिए सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त करेंगे. 16 से 24 अप्रैल तक लगातार ट्रेनिंग कराया जायेगा. 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वयं ही लोगों को अपना जनगणना करने का अवसर मिलेंगे. भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिसको लेकर तीन दिवसीय प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुई. सरकार की ओर से 2 मई से 31 मई तक सभी सातों पंचायत के सभी गांव में घर-घर जाकर जनगणना पूरा करेंगे. प्रशिक्षण को लेकर 15 नवंबर को प्रशिक्षित के रूप में अरुण कुमार मंडल, दीप गुंजन भारती, राकेश कुमार सिंह, चंद किशोर पासवान, विजय कुमार वर्मा, कुमार शेखर, गोविंद सिंह, कौसर आलम, गौरव कुमार आदि मौजूद थे. प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जायेगी. जनगणना की रेख देख बीडीओ सुमन कुमारी, बीएओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में किए जायेंगे. बीडीओ ने सभी को नौ दिनों के अंदर जनगणना की प्रशिक्षण कराकर समापन कराने का निर्देश दिया. तय समय सीमा के अंदर जनगणना पूर्ण कर सके.
मनसाही में जनगणना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से होगा आरंभ
मनसाही में जनगणना को लेकर कर्मियों का प्रशिक्षण 16 अप्रैल से होगा आरंभ
