भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने खेला अबीर गुलाल

भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने खेला अबीर गुलाल

बरारी प्रखंड स्थित श्रीगांधी स्मृति भवन गुरुबाजार के प्रांगण में प्रखंड भाजपाई कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ जीत पर कार्यकर्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर मिठाईयां खिलाकर जश्न मनाया. भाजपा नेता राजीव भारती, महेश चौधरी ने बताया कि मोदी हो तो मुमकिन है. बंगाल की विजय ऐतिहासिक विजय है. मौके पर मंडल अध्यक्ष विक्की साह, गुड्डु मुखिया, कन्हैया महतो, रिंकू साह, राजकुमार पंडित, उदय पोद्दार, उत्सव प्रकाश, हेमंत चौहान, मुकेश कुमार, रिंकी कुमारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >