जमीन मापी के दौरान बवाल, सात नामजद समेत 60 अज्ञात पर मामला दर्ज

जमीन मापी के दौरान बवाल, सात नामजद समेत 60 अज्ञात पर मामला दर्ज

फलका थाना क्षेत्र के भरसिया गांव में सोमवार को सरकारी जमीन मापी के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया. आरोप है कि लाठी-डंडे से लैस दर्जनों लोगों ने मौके पर पहुंचकर मापी कार्य को बाधित कर दिया तथा जमीन मालिकों को जान से मारने की धमकी दी. मामले को लेकर पटना के राजा बाजार स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी दो सगे भाइयों मुस्ताक करीम व अबुल हयात करीम ने फलका थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. आवेदन में सात नामजद एवं 50 से 60 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. पीड़ितों के अनुसार वे हथवाड़ा मौजा स्थित अपनी 6 एकड़ 48 डिसमिल भूमि की सरकारी अमीन की मौजूदगी में मापी करा रहे थे. इसी दौरान नवीब, मकसूद आलम, अली हसन, फिरोज आलम, अजहर, मोजीबुर रहमान, साहिल समेत 50-60 अज्ञात लोग लाठी-डंडे के साथ वहां पहुंच गये. आरोप है कि सभी ने मिलकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए बलपूर्वक जमीन की मापी रुकवा दी. विरोध करने पर गाली-गलौज की गयी. गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. फर्जी केवाला को लेकर पहले से चल रहा है विवाद आवेदन में बताया गया है कि भरसिया गांव निवासी निसार हैदर द्वारा कथित रूप से धोखाधड़ी कर उक्त भूमि का फर्जी केवाला आरोपियों के नाम कराया गया था. इस मामले में पूर्व से ही फलका थाना में प्राथमिकी दर्ज है. संबंधित केवाला को रद्द कराने का मामला न्यायालय में विचाराधीन है. पीड़ितों का कहना है कि विवादित हिस्से को छोड़कर शेष भूमि का लगान रसीद उनके नाम से निर्गत हो रहा है. उसी वैध भूमि की मापी कराई जा रही थी. जिसे रोकने और जमीन पर कब्जा जमाने की नीयत से आरोपियों ने व्यवधान उत्पन्न किया. फलका थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि जमीन मापी के दौरान विवाद और धमकी देने संबंधी आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उसके आधार पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >