KATIHAR : एक साथ उठा दो युवकों का जनाजा, रो पड़ा तेलघी दरगाहा गांव

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय मातम पसर गया,

फलका (कटिहार) से अली अहमद की रिपोर्ट :

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरमोकाम पंचायत के तेलघी दरगाहा गांव में बुधवार को उस समय मातम पसर गया. जब गांव के दो युवकों का जनाजा एक साथ उठा. यह मंजर देख हर किसी की आंखें नम हो गईं और पूरा गांव गम में डूब गया. जानकारी के अनुसार. गांव निवासी साजीद आलम (16 वर्ष). पिता अब्दुल जब्बार एवं मलखन साह (22 वर्ष). पिता मुराद साह की मंगलवार रात पूर्णिया जिले के मीरगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. दोनों युवक बाइक पर सवार थे. तभी दुर्घटना का शिकार हो गए. बुधवार को जैसे ही दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा. पूरे इलाके में कोहराम मच गया. परिजनों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके. गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया. ग्रामीणों के अनुसार. घटना के बाद गांव में किसी के घर चूल्हा तक नहीं जला. सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब दोनों युवकों का जनाजा एक साथ गांव से निकला. जनाजे में शामिल लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध था. गांव की गलियां लोगों की भीड़ और मातमी सन्नाटे से भर गईं.मृतक मलखन साह की शादी महज नौ माह पूर्व हुई थी. उनकी पत्नी के हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह फीका नहीं पड़ा था कि यह हादसा हो गया. पति की मौत की खबर सुन पत्नी बदहवास हो गई. वहीं साजीद आलम की असमय मौत से उनके माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >