मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू

मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर मालवाहक जहाज का परिचालन शुरू

बाढ़ में सुरक्षा के दृष्टीकोण से जुलाई माह से मालवाहक जहाज व स्टीमर यात्री सेवा परिचालन पर लगायी गयी थी रोक मनिहारी. मनिहारी- साहिबगंज गंगा नदी पर मालवाहक जहाज का परिचालन गुरुवार को शुरू हो गया. बाढ़ के समय गंगा नदी में अधिक पानी होने के कारण जुलाई माह से मालवाहक जहाज व स्टीमर यात्री सेवा परिचालन बंद था. स्टीमर यात्री सेवा 17 नवंबर को शुरू किया गया था. मालवाहक जहाज का भी परिचालन गुरुवार को शुरू होने से चरपहिया लेकर गंगा पार करने वाले यात्रियों में खुशी का माहौल है. शादी का लग्न भी चल रहा है. बाराती आने – जाने में परेशानी होती थी. अब परेशानी नहीं होगी. मनिहारी के ट्रक मालिक, गंगा घाट पर काम करने वाले मजदूर, ट्रक चालक व खलाशी आदि में भी खुशी का माहौल है. इधर, फेरी सेवा का परिचालन शुरू होने से लोगों में खुशी है. अंतराज्जीय फेरी सेवा का परिचालन शुरू हुआ है. साहेबगंज जिला प्रशासन की ओर से यात्री और मालवाहक जहाज का संचालन प्रशासन स्तर पर किया जा रहा है. सूर्योदय से सूर्यास्त तक फेरी सेवा का परिचालन होगा. साहिबंगज व मनिहारी के ट्रक मालिक व चालक ने साहिबगंज जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है. गंगा घाट पर दुकानदारों ने खुशी जाहिर की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >