मालवाहक ऑटो गढ्ढे में पलटा, कोई हताहत नहीं

मालवाहक ऑटो गढ्ढे में पलटा, कोई हताहत नहीं

कोढ़ा कोढ़ा थाना के समीप एक माल लदा ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा. हादसे के दौरान ऑटो में मौजूद चालक व उपचालक किसी तरह खुद को संभालते हुए बाल-बाल बच गये. हादसा होते ही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी प्रयासों के बाद पलटे हुए ऑटो को गड्ढे से बाहर निकाला. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो की रफ्तार अधिक थी. सड़क किनारे बने गड्ढे की ओर अनियंत्रित होकर पलट गया. सौभाग्यवश किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ. लेकिन ऑटो को कुछ क्षति पहुंची है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि थाना के पास सड़क किनारे बने गड्ढों को शीघ्र भरवाया जाय. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >