हसनगंज पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की याद में शुक्रवार की संध्या हसनगंज प्रखंड वासियों ने शांति कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के जयघोष लगाये. भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्योतिष कांत कुअंर, महेंद्र मंडल, अजय अग्रवाल, संजय सिंह, निर्मल श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया शंकर मंडल, प्रकाश यादव, शंभू कुमार आदि ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की याद में हम प्रखंड वासी मिलकर शांति कैंडल मार्च निकालकर वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया. कैंडल मार्च महावीर मंदिर चौक से मोहाली टोला गांव के रास्ते सेंट्रल बैंक चौक, हसनगंज बाजार होते हुए दुर्गा मंदिर प्रांगण में पहुंच समाप्त हुई. शहीद हुए जवानों के प्रति समर्पित होने का और एकता का परिचय देते हुए भारत माता की जय घोष के नारे लगाते वह कैंडल मार्च में शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
