विधानसभा चुनाव: अभ्यर्थियों को जुलूस व सभा के लिए लेनी होगी अनुमति

विधानसभा चुनाव: अभ्यर्थियों को जुलूस व सभा के लिए लेनी होगी अनुमति

– मतदान केंद्र तक दिव्यांग मतदाता ले जा सकते है मोबाइल कटिहार आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों की ओर से किसी प्रकार की सभा, जुलूस आदि का आयोजन बिना अनुमति के नहीं किया जायेगा. सभा, जुलूस आदि के आयोजन के लिए निर्वाची पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्थित एकल खिड़की काउन्टर पर विहित प्रपत्र में आवेदन किया जायेगा. उक्त काउंटर से ही निर्धारित समयावधि में अनुमति प्राप्त की जायेगी. दल या प्रत्याशी जो किसी जुलूस का आयोजन करेंगे. वह जुलूस आरंभ करने का समय और स्थान, अपनाये जाने वाले मार्ग, जुलूस समाप्त होने का समय और स्थान को पहले से निश्चित करते हुए इसकी सूचना स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को देंगे. ताकि यातायात नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी. साथ ही जुलूस के समय लगाये गये शर्तों एवं प्रतिबंधों का पालन करना होगा. जिला अन्तर्गत सभी 2542 मतदान केन्द्रों में से 2540 मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक मूल भूत सुविधा यथा पेयजल, शेड, शौचालय, रैंप आदि की व्यवस्था करने का निर्देश आयोग से प्राप्त है एवं मतदान के पूर्व सभी मतदान केन्द्र पर सभी आश्वस्त मूलभूत सुविधा सुनिश्चित की जायेगी. मतदान दिवस को सभी मतदान केन्द्रों पर निर्वाचकों का मोबाईल संग्रहण करने के लिए विशेष काउंटर का गठन किया गया जायेगा. जहां निर्वाचक मतदान दिवस को यदि मोबाईल लेकर आते है तो संबंधित काउन्टर पर मोबाईल जमा कर मतदान करेंगे. मीडिया प्रमाणीकरण के लिए समिति गठित आसन्न विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को सुगमता पूर्वक मतदान के लिए वोटर इंफोमेशन स्लिप की व्यवस्था पूर्व से की गयी है. इस बार आयोग के स्तर सेवा वोटर इंफॉर्मेशन में मतदाताओं का भाग संख्या एवं मतदाता क्रमांक को बड़े अक्षरो में प्रदर्शित किया जा रहा है. निर्वाची पदाधिकारी के स्तर मतदाताओं को मतदान दिवस के पूर्व ही बीएलओ को बीएलओ के माध्यम से वोटर इंफॉमशन स्लिप का वितरण किया जायेगा. जिसमें मतदाताओं से संबंधित विवरणी यथा मतदान केन्द्र का नाम एवं संख्या, मतदाता का क्रमांक, नाम आदि मुद्रित रहेगा. जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन की क्रियान्वयन के लिए मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण समिति, सहायक व्यय प्रेक्षक, वीडियो निगरानी दल वीडियो अवलोकन दल, उड़नदस्ता एवं स्थैतिक निगरानी दल, लेखांकन दल के साथ विधान सभावार सेक्टर दण्डाधिकारी को भी नियुक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >