जिले के सभी जनजातीय बाहुल्य 82 गांवों में लगेंगे शिविर, डीएम

जिले के सभी जनजातीय बाहुल्य 82 गांवों में लगेंगे शिविर, डीएम

डीएम ने किया जनजातीय गरिमा उत्सव का शुभारंभ कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार के जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 (जन भागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले (सूचना, शिक्षा एवं संचार) राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया. जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय इस अभियान का शुभारंभ किया. उन कहा कि इस अभियान के तहत जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक एवं संतृप्त करने के लिए जनभागीदारी अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोमवार से दिनांक 25-05-2026 तक जागरूकता अभियान का संचालन किया जाना है. इस अभियान में कटिहार जिला के 13 आदिवासी बाहूल्य प्रखंडों यथा कटिहार, मनसाही, अमदाबाद, हसनगंज, डंडखोरा, कोढ़ा, फलका, आजमनगर, प्राणपुर, बलरामपुर, बरारी, कुरसेला एवं मनिहारी के कुल 42 पंचायतों के 82 गाँवों को शामिल किया गया है. चयनित ग्राम में दिनांक 19-05-2026 से 25-05-2026 तक सभी संबंधित विभागों के द्वारा शिविर का आयोजन किया जायेगा एवं प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का।लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जनजातीय गरिमा उत्सव जन भागीदारी ””सबसे दूर सबसे पहले”” के लिए तिथिवार मुख्य गतिविधियां निर्धारित की गयी है. अलग-अलग दिन की मुख्य गतिविधियां जन भागीदारी अभियान के तहत आयोजन स्थल व टोला में वृक्षारोपण किया जायेगा. साथ ही 19 से 25 मई तक सभी चिन्हित स्थल पर स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा. जनजातीय टोला के लोगों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा सके. जबकि 20 मई को ग्राम सहभागिता अभियान के तहत प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा चिन्हित ग्राम में पैदल मार्च कर लोगों को जन भागीदारी अभियान के तहत की जाने वाली जन सुनवाई के लिए लोगों को जागरुक करेंगे. इसी तरह 21 से 23 मई तक जन सुनवाई जहां विभिन्न विभाग के माध्यम से शिविर में चिन्हित ग्राम के लोगों का विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करेंगे तथा उनके शिकायतों का निपटारा करेंगे एवं हकदारी दिलाएंगे. जबकि 24 मई को शिविर में जन सुनवाई के माध्यम से चिन्हित ग्राम के लोगों को प्रदान किये गये योजनाओं के लाभ की विवरणी तैयार करेंगे. शिविर के अंतिम दिन 25 मई को डीएम प्रेस कांफ्रेंस के जरिये शिविर के लाभ के बारे में जानकारी देंगे तथा आगे की रणनीति एवं गति बनाये रखने पर चर्चा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >