बालक विवाह रोकने के लिए चलाया गया अभियान

बालक विवाह रोकने के लिए चलाया गया अभियान

मनिहारी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय तीनकौड़िया पूरब टोला में बाल विवाह को रोकने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधान शिक्षक अर्चना कुमारी, शिक्षक व छात्रों ने बाल विवाह रोकने के लिए शपथ लिया. प्रधान शिक्षक ने कहा कि मैं बहुत दिनों से अभियान चला रही हूं. बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को इस समाज से बाहर निकाला जाय. यह समाज तब तक आगे नहीं बढ़ सकता है. जब तक बाल विवाह जारी रहेगी. जब लड़के पढ़ते हैं, तो एक घर शिक्षित होता है और जब एक लड़की पढ़ती हैं तो कई परिवार शिक्षित होते है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चे को नियमित विद्यालय भेजें. मौके पर विद्यालय की शिक्षिका नेहा प्रवीण, शिक्षक प्रमोद कुमार राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >