कटिहार शिक्षा विभाग के दिशानिर्देश के आलोक में बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में नामांकन अभियान चलाया जा रहा है. विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों के जरिए अभिभावकों को अपने बच्चों नामांकन के लिए प्रेरित कर रहे है. इसी कड़ी में जिले के हसनगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में प्रधान शिक्षक रश्मि झा के नेतृत्व में पोषक क्षेत्र में विशेष नामांकन अभियान चलाया गया. प्रधान शिक्षक रश्मि झा के द्वारा नामांकन के लिए अभिभावको के बीच संपर्क अभियान के तहत पोषक क्षेत्र जाकर नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया. विशेष नामांकन अभियान के तहत पोषक क्षेत्र में रैली निकाली गयी. रैली में बच्चों के द्वारा नारा भी लगाया गया. रैली में विद्यालय में मिलने वाले सभी मुफ्त सुविधाओं की जानकारी विद्यालय प्रधान के द्वारा दिया गया. रैली देखकर पोषक क्षेत्र में लोगों का भीड़ लग गया. अभिभावक भी उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुन रहें थे. रैली में विद्यालय के शिक्षक रक्षा कुमारी, असफाक आलम, पतिराज मंडल, शिवानी तिवारी शिक्षा सेवक शबनम प्रवीण इत्यादि मौजूद थे.
पोषक क्षेत्र बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए चलाया अभियान
पोषक क्षेत्र बच्चों के शत प्रतिशत नामांकन के लिए चलाया अभियान
