कटिहार नगर थाना क्षेत्र के तिनगाछिया में बैंक डिफॉल्टर के घर को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस बल के सहयोग से व्यवसायी के घर को सील कर दिया है. जानकारी के अनुसार, मक्का कारोबारी सुबोध कुमार भारती ने अपने व्यापार के लिए बैंक से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का लोन लिया था. सुबोध कुमार का कहना है कि कुछ समय पहले उनके घर में आग लगने से भारी नुकसान हुआ, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो गया. इसके अलावा कई जगह उनका पैसा फंस गया, जिसके कारण वे समय पर बैंक का कर्ज नहीं दे पाए. बैंक लोन नहीं दिए जाने को लेकर बैंक की ओर से ऋणी को बार-बार नोटिस दिया गया. इसके बावजूद भी ऋण का भुगतान नहीं करने पर कोर्ट के आदेश के बाद बैंक अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ टीम तिनगाछिया पहुंची. पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में घर का सामान बाहर निकलवाया गया और मकान को सील कर दिया गया.इस कार्रवाई के बाद इलाके में बैंक डिफाल्टर में हरकंप सा मच गया.
डेढ़ करोड़ के लोन पर डिफॉल्ट, पुलिस मौजूदगी में व्यवसायी का घर सील
डेढ़ करोड़ के लोन पर डिफॉल्ट, पुलिस मौजूदगी में व्यवसायी का घर सील
