बीएसईबी के नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था से गदगद

बीएसईबी के नोडल अधिकारी ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्था से गदगद

कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना की ओर से संचालित मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन शहर के केंद्र संख्या 1408 उत्क्रमित वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी, तिनगछिया में चल रहे परीक्षा के द्वितीय पाली में नोडल पदाधिकारी डॉ सूरज कांत गौतम ने केंद्र का गहन निरीक्षण किया. परीक्षा केंद्र के अवलोकन के क्रम में बारी-बारी से सभी वर्ग कक्ष में गये और निश्चित समयावधि में बच्चों को ओएमआर भरने, उपस्थिति पत्रक व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों व वीक्षको को दी. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आकर्षक विद्यालय परिसर, आसन्न व्यवस्था के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा, परीक्षार्थियों के लिए सेनेटरी पैड, पीने के लिए पेयजल की सुविधा, फर्स्ट एड बॉक्स, जेनरेटर, लाइट, शौचालय, फ्रीस्किंग कक्ष इत्यादि की देखकर केंद्राधीक्षक दिनेश दुबे की काफी सराहना की. नोडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से केंद्र पर बच्चियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्राधीक्षक के द्वारा सेनेटरी पैड के लिए पोस्टर व अन्य तरीके से सजगता दिखाते हुए उनकी उपलब्धता को भी कबीले तारीफ कदम बताया. केंद्राधीक्षक के द्वारा बताया गया कि बच्चियां निसंकोच समस्या होने पर महिला वीक्षकों की मदद से इसका लाभ भी ले रही है. केंद्राधीक्षक दिनेश दुबे ने बताया कि कुल सात विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं इस केंद्र पर परीक्षा दे रही है. जिसमें गुरुवार को द्वितीय पाली में 285 में 279 छात्राएं परीक्षा में उपस्थित थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >