जमीनी विवाद में भाई ने भाई को पीट कर किया घायल

जमीनी विवाद में भाई ने भाई को पीट कर किया घायल

प्रतिनिधि, कटिहार डंडखोरा थाना क्षेत्र के बोरनी में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई को पीटकर घायल कर दिया. परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के क्रम में घायल प्रहलाद पोद्दार की पत्नी आशा देवी ने बताया कि हम अपने जमीन पर घर बना रहे थे. इसी दौरान उसका देवर अपने सहयोगी के साथ आया और घर निर्माण का कार्य रोक दिया. जब इसका विरोध उसके पति ने की तो आरोपी ने उसे पीट कर घायल कर दिया. —————————————————————————– आपसी रंजिश में पीटा प्रतिनिधि, कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने पड़ोसी को पीटकर घायल कर दिया. घटना बाबत पीड़ित पक्ष में सहायक थाना में लिखित आवेदन दिया है. रुपलता देवी, पति संतोष शर्मा ने पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >