कुरसेला एनएच 31 के कोसी सड़क पुल पर बाइक सवार को अज्ञात ट्रक ने गुरूवार को टक्कर मार दी. टक्कर से बाइक सवार युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. सड़क पर गिरे घायलों को कुरसेला थाना की गश्ती पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया. सीएचसी में दोनों घायल उपचाररत थे. उपचार कर रहे चिकित्सकों ने दोनों घायलों को खतरे से बाहर बताया है. दुर्घटना के घायलों में जिला के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी अनुज कुमार व अनिता कुमारी भागलपुर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुंगठिया गांव निवासी शामिल है. घायल महिला को दुर्घटना में सिर में चोट लगी है. युवक के पांव में गम्भीर चोट लगी है. जानकारी में बताया गया है कि पोठिया निवासी बहन को ससुराल छोड़ने सुंगठिया बाजार जा रहा था. इसी बीच कुरसेला कोसी पुल से गुजरने के क्रम में अज्ञात ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया. टक्कर से भाई- बहन घायल होकर कोसी सड़क पुल पर गिर पड़े. गश्ती पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. पुलिस दुर्घटना करने वाले ट्रक का पता करने जुटी थी.
कोसी सड़क पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल
कोसी सड़क पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल
