कटिहार शहर के मिरचाईबारी स्थित इंदिरा गांधी पुस्तकालय में रविवार को जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के तत्वावधान में पुस्तक लोकार्पण समारोह व कवि संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुरेश चंद्र सरस ने की. शुरुआत कवि गिरधर कुमार की कृति एक गंदे आदमी की कविता के लोकार्पण से हुई. इस अवसर पर लेखक ने पुस्तक की विषयवस्तु और अपनी रचनात्मक सोच पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संग्रह आम आदमी की संवेदनाओं, सामाजिक विसंगतियों और मानवीय मूल्यों को समर्पित है. कविता केवल भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने का माध्यम है. लोकार्पण के बाद आयोजित कवि संगोष्ठी में जिले और आसपास के साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. संगोष्ठी में डॉ मनोज पाराशर, सुरेंद्र चंद्र सरस, डॉ अवध बिहारी आचार्य, डॉ. जवाहर देव, डॉ इरज अनवर, विश्वराम कुशवाहा, कन्हैया केसरी, विनोद कुमार मिश्रा, प्रकाश तिवारी, नेहा किरण, बाल कवि कुमार आदर्श, विनोद नैतिक, खगेश, लक्ष्मी कुमारी, अजय कुमार, दशरथ सिंह, भीम पासवान, अमन कुमार सहित कई साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रहे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि साहित्य समाज को दिशा देने का कार्य करता है. ऐसी पहलें नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का माध्यम बनती हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
