बॉटनी शिक्षक के विरूद्ध छात्राओं आक्रोश, प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

- बिना ड्रेस कक्षा में प्रवेश करने पर बाहर निकालने की दी धमकी - दो दिन पूर्व प्राचार्य ने उक्त शिक्षक से किया था शोकॉज कटिहार केबी झा कॉलेज

– बिना ड्रेस कक्षा में प्रवेश करने पर बाहर निकालने की दी धमकी – दो दिन पूर्व प्राचार्य ने उक्त शिक्षक से किया था शोकॉज कटिहार केबी झा कॉलेज के बॉटनी विभाग के शिक्षक अजय कुमार की मनमानी व नियमों के विरूद्ध कार्यशैली को लेकर छात्राएं गोलबंद हो रही हैं. दो दिन पूर्व जहां एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान के नेतृत्व में छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के सामने हल्ला किया था. शुक्रवार को एक बार फिर से दर्जनों छात्राओं ने बॉटनी शिक्षक के विरूद्ध मोर्चा खोलकर रख दिया है. द्वितीय सेमेस्टर बॉटनी व जुलॉजी की छात्राओं में अमीशा कुमारी, राजकुमारी, प्रज्ञा राज, सिमरन रानी, खुशी कुमारी, थिलिकदास, मुस्कान कुमारी, तुलिप सिन्हा ने बॉटनी शिक्षक अजय कुमार के विरूद्ध प्राचार्य को ड्रेस में आने, सेमिनार में राशि मांगने और बिना ड्रेस के कक्षा में प्रवेश नहीं करने से संबंधित धमकाने के विरोध में आवेदन दिया है. प्रमाण के तौर पर उनके द्वारा ग्रुप में दी जा रही सूचना को भी प्राचार्य को दिया है. छात्राओं ने अवगत कराया कि केबी झा कॉलेज के बॉटनी विभाग के शिक्षक अजय कुमार सभी विद्यार्थियों को सेमिनार के लिए साढ़े छह सौ रूपये नहीं देने पर धमकी गयी थी कि नाम काट दिया जायेगा. परीक्षा में फेल कर दिया जायेगा. इतना ही नहीं जो ड्रेस में नहीं आयेंगी. उन्हें कक्षा में नहीं आने दिया जायेगा. जैसी कई धमकी दी जा रही है. इस तरह के व्यवहार से उनलोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. उनलोगों ने प्रभारी प्राचार्य केबी झा कॉलेज के डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह से इस मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त शिक्षक के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. इस मौके पर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, राजा यादव, रवि सिंह समेत अन्य ने भी प्राचार्य से उक्त शिक्षक के विरूद्ध कदम उठाने की मांग की है. शिक्षक को किया गया शोकॉज बॉटनी विभाग के अतिथि शिक्षक अजय कुमार के मनमानी रवैये के खिलाफ छात्राओं ने शुक्रवार को मांग पत्र सौंपा है. इससे पूर्व भी एनएसयूआई के नेतृत्व में छात्राओं ने इस शिक्षक के विरूद्ध आवाज बुलंद की थी. जिसके बाद उक्त शिक्षक को शोकॉज किया गया था. बिना अनुमति किस प्रकार इस तरह का कदम उठाया गया है. इन सभी से संबंधित स्पष्टीकरण मांगा गया था. शिक्षक के विरूद्ध विवि को लिखित शिकायत की जायेगी. सभी प्रमाण व साक्ष्यों को इक्कठा किया जा रहा है. विवि के दिशा निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. डॉ हरेन्द्र कुमार सिंह, प्राचार्य, केबी झा कॉलेज, कटिहार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >