जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

– कुचियामोड़ गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट – तेज धार हथियार से हमला करने का आरोप बारसोई बारसोई प्रखंड के बिधौर पंचायत के कचना थाना क्षेत्र के कुचियामोड़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोगों एवं परिजनों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई पहुंचाया गया. चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया. दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला जनता दरबार में भी लंबित रहा. तभी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गयी. पीड़ित माजेदुल ने आरोप लगाया कि दबंगों ने तेज धार हथियार से हमला किया. कचना थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. दोनों पक्षों के आवेदन पर कचना थाना में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >