प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

कोढ़ा बिहार दिवस के उपलक्ष्य में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) एवं समग्र शिक्षा अभियान के आदेशानुसार प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय उच्च विद्यालय कोढ़ा में किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. गणित ओलंपियाड, चित्रकला तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया. प्रतियोगिता के संचालन एवं मूल्यांकन में निर्णायक मंडली के रूप में राकेश कुमार उच्च विद्यालय शिशिया, संजय स्नेही प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा, निवेदिता सिंह उच्च विद्यालय सादलपुर कला, पूजा कुमारी उच्च विद्यालय बौरा शामिल रहीं. उच्च विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में क्विज प्रतियोगिता में वैश्वी प्रिया उच्च विद्यालय सादलपुर कला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. गणित ओलंपियाड में रिया कुमारी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा प्रथम रही. चित्रकला प्रतियोगिता में नेहा कुमारी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया. मध्य विद्यालय स्तर पर क्विज प्रतियोगिता में परीक्षित प्रियदर्शी मध्य विद्यालय शर्मीली प्रथम स्थान पर रहे. गणित ओलंपियाड में लूसी कुमारी मध्य विद्यालय मकईपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया. चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी मध्य विद्यालय मूसापुर ने बाजी मारी. बीईओ कोढ़ा प्रियंका कुमारी तथा बीआरसी के लेखापाल राजानंद भारती ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह, सहायक शिक्षक पंकज जायसवाल, अभिषेक कुमार, अंशुमन सिंह, विशाल कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने चयनित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. चयनित छात्र-छात्राएं बिहार दिवस पर अब कोढ़ा प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >